मन में मैने ठाना है निस्वार्थ भाव से हर जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाना है : जितेंद्र बहादुर सिंह









 नीलम ब्यूरो रायबरेली
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र

ऊंचाहार / रायबरेली ।। 24 अप्रैल 2020 वैश्विक महामारी कोविड -19 करोना वायरस को देखते हुए जनपद में दानदाताओं, समाजसेवियो ने दिल खोलकर अपने हाथों से गरीब, शोषित, वंचित दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालको का मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में तहसील ऊंचाहार ग्राम सभा अरखा के रहने वाले - वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य - जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ "साधू भईसा"  के द्वारा कोरोना वायरस की लड़ाई में अपनी सहभागिता निभाते हुए अभी हाल में ही 16 अप्रैल को पीएम के अर्थ फंड में 51 हजार रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक एडीएम ई के माध्यम से सरकार को दिया ।
जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ "साधू भईया" जब से लाक डाउन हुआ है तभी से विधानसभा ऊंचाहार के समस्त ग्रामीण इलाकों में लगातार जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, सब्जी मसाला, आदि खाद्य सामग्री के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए साबुन,  सैनिटाइजर, मास्क मुहैया करा रहे हैं । इसी क्रम में आज 24 अप्रैल को "साधु भैया" ने ऊंचाहार कस्बा, कैथवल, कोटरा बहादुरगंज आदि ग्रामीण अंचलों में सैनिटाइजर, साबुन, मास्क लोगों को मुहैया कराया और  सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए समय-समय पर हाथ साबुन - पानी से धोते रहें जिससे कोरोना से बचा जा सके । जितेंद्र बहादुर सिंह ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि "फर्ज" और "कर्म" दिखावा नहीं बल्कि "सच्चे मन से निस्वार्थ भाव" से निभाना भी है, क्योंकि "कर्म ही पूजा" है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर जरूरतमंद परिवार की मदद करें, जिससे इस विषम परिस्थितियों में आम जनमानस गरीब, शोषित, मजदूर वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके, आगे उन्होंने बताया कि ऊंचाहार विधानसभा के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर जरूरत की चीजें से मुहैया करा के अब मिशन को आगे बढ़ाते हुए उन शोषित, दिहाड़ी मजदूरों की सेवा के लिए समस्या से जूझ रहे लोगों को बचाना है । और यह मिशन अनवरत जारी रखेगे।  
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष - शैलेंद्र सिंह, विनीत कौशल, राधेश्याम धनगर, रंजीत सरोज, हंसराज चौरसिया, मुकेश सरोज, शिवा सोनी, मंडल मंत्री - सुशीला सिंह, रीना पाल, उर्मिला वर्मा आदि की सहभागिता सर्वोपरि है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ