नीलम ब्यूरो रायबरेली
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
बछरावां /रायबरेली ।। समाज सेविका श्रीमती लाजवंती कुरील के सौजन्य से बछरावां के ग्राम सरौरा, बल्दीखेड़ा व कुंदौली स्थित खेतों में काम कर रहें किसानों व मजदूरों को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु मास्क का वितरण किया गया।इसके तहत लगभग 400 मास्क वितरित किये गए तथा कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम रत्नेश चौधरी (बसपा विधानसभा अध्यक्ष),पलटू दास (पूर्व चेयरमैन),राम अचल,राम बरन,माया राम व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सम्पन हुआ।लाजवंती कुरील का कहना हैं की इस महामारी के समय मजदूरों व किसानों का निरंतर खेतों में कार्य करना बहुत ही सहरानीय हैं लेकिन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा भी जरूरी हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों व मजदूरों के लिए मास्क का वितरण किया गया व लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी गयी।श्रीमती लाजवंती द्वारा किये जा रहें उक्त कार्य, उनका जनता के प्रति स्नेह, प्रेम व सेवा भाव को दर्शाता हैं। जनता के प्रति यह सेवा भाव व स्नेह सराहनीय हैं।

0 टिप्पणियाँ