शासन के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारकों, पात्र गृहस्थी कार्ड धारको के दिहाड़ी मजदूरों का निःशुल्क तथा शेष पात्र गृहस्थी कार्ड धारको को निर्धारित दर पर राशन का वितरण

   दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 02 मार्च 2020  


          शासन के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारकों, पात्र गृहस्थी कार्ड धारको के दिहाड़ी मजदूरों का निःशुल्क तथा शेष पात्र गृहस्थी कार्ड धारको को निर्धारित दर पर राशन का वितरण कराया जा रहा है। हरिजन बस्ती जहांगीराबाद में उचित दर विक्रेता श्री सोमेश कुमार गुप्ता की शॉप नंबर 77 पर रमेश कुमार गुप्ता द्वाराअन्त्योदय कार्ड धारको को रू 30 लेकर तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य लिया जा रहा था तथा निर्धारित से कम खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। जिसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्तिअधिकारी द्वारा की गयी । जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के बयानों से स्पष्ट हुआ कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों से पैसा लिया जा रहा था तथा कम राशन दिया जा रहा था। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए कोटेदार सोमश कुमार गुप्ता तथा रमेश कुमार गुप्ता के विरूद्व एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश जिलापुर्तिअधिकारी को दिया।
     राशन वितरण पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र रत्नेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा था। जिलाधिकारी द्वारा कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी तथा मुख्य सेविका अनिता यादव की ड्यूटी राशन वितरण हेतु उक्त कोटेदार के यहां लगायी गयी थी, उनकी निगरानी में ही राशन वितरण कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने मुख्य सेविका के निलम्बन की संस्तुति निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ