दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 02 मार्च 2020 वीरेन्द्र कुमार यादव
जनपद न्यायधीश मदनपाल सिंह ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि कोविड-19 के कारण लाकडाउन के समय 23 मार्च 2020 से 14 अप्रैल 2020 तक के नियत वादों में अग्रिम तिथि नियत कर सीआईएस 3-2 पर सिस्टम ऑफिसर, सहायक सिस्टम सहायक, डी.एस.ए, तथा ऐस.ए की सहायता लेकर वादों की बल्क फॉरवर्डिंग/अपडेशन की जाए तथा यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि कोई भी वाद अदिनांकित न रह जाये। जिससे कि वादकारी/अधिवक्ता गण तथा अन्य हितकारी ई-कोर्टस की फोल्डर एप्स से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सके । सभी लंबित वादों में अग्रिम तिथि नियत की गयी है।
पुर्व नियत तिथि 23 मार्च 2020 की अग्रिम तिथि 4 मई 2020, 24 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 5 मई 2020, 25 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 6 मई 2020, 26 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 7 मई 2020, 27 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 8 मई 2020, 30 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 11 मई 2020, 31 मार्च 2020 की अग्रिम नियत तिथि 12 मई 2020, 1 अप्रैल 2020 की अग्रिम नियत तिथि 13 मई 2020, 3 अप्रैल 2020 की अग्रिम नियत तिथि 14 मई 2020, 4 अप्रैल 2020 की अग्रिम नियत तिथि 15 मई 2020, 6 अप्रैल 2020 की अग्रिम नियत तिथि 16 मई 2020, 7 अप्रैल 2020 की अग्रिम तिथि 18 मई 2020, 8 अप्रैल 2020 की अग्रिम तिथि 19 मई 2020, 09 अप्रैल 2020 की अग्रिम तिथि 20 मई 2020, 10 अप्रैल 2020 की अग्रिम तिथि 21 मई 2020, 13 अप्रैल 2020 अग्रिम तिथि 23 मई 2020, 14 अप्रैल 2020 की अग्रिम तिथि 26 मई 2020 नियत की गयी हैं । जनपद न्यायधीश ने न्यायालय में लंबित जमानत प्रार्थना पत्र के संबंध में संबंधित पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि न्यायालय खुलने पर उनके द्वारा तारीख नियत की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ