दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में भ्रमणशील रहकर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लांकडाउन का जायजा लिया गया तथा लोलेपुर स्थित मस्जिद,ईदगाह व काली माता मन्दिर शाहगंज चैराहा पहुंचकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मस्जिद व मन्दिर बन्द पाये गये। जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लोलेपुर स्थित मस्जिद पर इम्तियाज अहमद नामक व्यक्ति मिले, जिन्हें लॉकडाउन के विषय में जानकारी दी गयी व बताया गयी कि मस्जिद में सार्वजनिक तौर पर नमाज न पढ़ी जाये, बल्कि अपने-अपने घरों में मुस्लिम भाई सोशल डिस्टेन्स बनाकर नमाज अदा करें। इसी प्रकार मन्दिर में भी हिन्दू भाईयों से अपील की गयी कि अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना करें।
0 टिप्पणियाँ