आखिर कल क्यों मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

आखिर कल क्यों मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम


दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली

नीलम ब्यूरो



शिवगढ़-रायबरेली
विकासखंड अंतर्गत समस्त बौद्ध अनुयायियो ने बोधिसत्व, भारतरत्न ,सिम्बल ऑफ़ नॉलेज,भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन दीपोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाया।
मंगलवार शाम 7:30 बजते ही समस्त बौध्द अनुयायियो ने आपने घरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम और रंग बिरंगी लाइटों से अपने घरों को दुल्हन की तरह सजा दिया।
इस मौके पर सभी लोगो ने शाम 7:30 बजते ही पूरा परिवार इकठ्ठा होकर त्रिशरण,पंचशील का पाठ किया।
इस मौके पर जब  ब्लॉक अध्यक्ष जगजीवन भारती से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने दलित,शोषित समाज के लिए ही नही अपितु समस्त मानव समाज के लिए ऐसे कार्य किये है कि उनके याद में सभी बौद्ध अनुयायियो ने मंगलवार 7:30 बजे आपने घरो में दिपोत्सव कार्यक्रम मनाया परतुं आग की आशंक, किसानों की फसल को देखते हुए आतिशबाजी को पूर्णतया निषेध रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ