दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस, और प्रशासन तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वायरस नाम दिया गया है।
मंगलवार को बीकापुर बाजार में क्षेत्राधिकारी पुलिस वीरेंद्र विक्रम, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव, तथा तहसील व पुलिस कर्मियों का स्थानीय व्यापारियों, मिडिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।सीओ पुलिस वीरेंद्र विक्रम ने कहा कि जो लोग सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं।अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा।

0 टिप्पणियाँ