पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में आवागमन करनेवाले को रोककर पूछताछ जारी।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर-पुलिस अधीक्षक द्वारा नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद में रात्रि गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना-कोतवाली नगर अन्तर्गत शाहगंज,बाधमण्डी,अन्नू चौराहा,जमिया-इस्लामिया,खैराबाद,दरियापुर तिराहा में रात्रि गस्त कर ड्युटी पर लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया। सभी ड्युटी पर मुस्तैद व सर्तक मिले लाकडाउऩ का पूर्णतया पालन कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात थाना क्षेत्र-गोशाईगंज के टटियानगर में  पिकेट व गस्त में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया सभी ड्युटी पर मुस्तैद व सर्तक मिले  लाकडाउऩ का पूर्णतया पालन कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पुलिस कप्तान द्वारा रात्रि में आवागमन करने वाले व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी व वाहन व लाकडाउन में भ्रमण करने सम्बन्धी कागजात तलब कर चेक किये गये।कप्तान द्वारा थाना-कूरेभार अन्तर्गत जनपद की सीमा पर लगे बैरियर पर अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया तो ड्युटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सर्तक रहते हुये अपने कार्य को बाखूबी से अँजाम दे रहे थे। कप्तान द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये उत्साह वर्धन किया गया। कस्बा कूरेभार में पी0आर0वी0 2842 को चेक किया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्तपश्चात ईगल-12 को DM तिराहे पर चेक किया गया। जो सर्तक पाये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ