भगवान परशुराम कलयुग मे भी जीवित मानें जाते है जन्मोत्सव पर अपने घर में ही करें भगवान परशुराम का पूजन : पं. लवकुश तिवारी
अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला।
बाराबंकी ।। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने आगामी परशुराम जयंती पर सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अपने घर पर ही भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने का आह्वाहन किया है। बताते चलें कि आगामी 26 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव है। जिसके शुभ अवसर पर कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित है। अतः किसी स्थान पर किसी भी प्रकार का आयोजन निषेध है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) सभी ब्राह्मण बन्धुओं से यह अपील की है कि आगामी 26 अप्रैल 2020 को परशुराम जन्मोत्सव के दिन अपने अपने घरों पर ही भगवान परशुराम जी के तस्वीर पर पुष्पार्चन कर उनकी पूजा करें तथा परशुराम जन्मोत्सव मनायें। उन्होंने यह भी कहा कि मैं आप सभी से यह अनुरोध करता हूँ कि दिन में भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजा करने के बाद रात में 8 बजकर 21 मिनट पर अपने घरों में सरसों के तेल का 11 दीप प्रजवल्लित करके कम से कम 5 मिनट तक शंख ध्वनि करें (शंख घड़ियाल घंटी थाली जो भी उपलब्ध हो) तथा भगवान परशुराम जी से इस वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना भी करें।

0 टिप्पणियाँ