दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर। में 24 घंटे के अंदर कोरोना का दूसरा संक्रमित युवक पाया गया मंगलवार को जानकारी रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव मिला 32 वर्षीय युवक निजामुद्दीन तबलीगी मरकज से जुड़ा है।प्रशासन ने पॉजिटिव मिले व्यक्ति को कुड़वार विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार में एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिला प्रशासन का कहना है कि उसका इलाज कराया जा रहा है।जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार केएनआईएमटी फरीदीपुर फैसिलिटी क्वारेंटाइन सेंटर से 19 अप्रैल को निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल 14 का दूसरा सैंपल टेस्ट कराया गया। उसके साथ ही कुल 40 व्यक्तियों का सैंपल एसजीपीजीआई भेजा गया था।जानकारी के अनुसार मरकज में शामिल मोहम्मद अब्दुल्ला जैम (32)वर्ष कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
0 टिप्पणियाँ