पुलिस ने याद दिलाएं बचपन के दिन बेवजह बाहर निकलने पर करवाई उठक बैठक
शुकुल बाजार अमेठी। कोरोना के कहर से देश की जनता को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की है। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ लाक डाउन का पालन करने में लगा हुआ है। लोगों से घरों में रहने की लगातार अपील की जा रही है। क्षेत्र में लाक डाउन का असर पूरी तरह दिख रहा है। थाना प्रभारी अपने हमराहीयो के साथ जगह जगह पर लोगों को करो ना की भयंकरता से अवगत कराकर कर सभी से अपने अपने घरों में रहने की अपील करते देखा जा रहा है। लेकिन कुछ लोग जागरूक है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी जरूरत के घर के बाहर घूम रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को तो यही देखने को मिला विकासखंड के सत्यथिन चौराहे पर सुबह घर से निकले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की इस दौरान गोलमोल जवाब देने वालों को सजा भी दी गई कई लोगों को उठक बैठक करते दिखाई दी। सजा के बाद लोगों को सख्त हिदायत दी गई की लॉक डाउन का पालन करें घर से बाहर कतई ना निकले घर पर रहे सुरक्षित रहे।

0 टिप्पणियाँ