निशुल्क राशन वितरण के दूसरे दिन दबंग कोटेदार के पुत्र ने अंत्योदय कार्ड धारक को पीटा , प्रभारी मँत्री से हुई शिकायत ।
अमेठी जिले में निशुल्क राशन वितरण मैं गरीबों को दबंगों कोटेदारों द्वारा राशन देने की बजाय उनको मारपीट कर भगाया जा रहा है जिले में राशन वितरण का दूसरा दिन था गुरुवार को सिंहपुर ब्लाक के इन्हौना के द्वितीय कोटेदार कलीम उर्फ बादशाह के राशन की दुकान पर इन्हौना कस्बे का अंतोदय कार्ड धारक निशुल्क राशन लेने के लिए जा पहुंचा जहां उनके पुत्रों द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा था कार्ड धारक ने भी अपना निशुल्क राशन लेने के लिए राशन कार्ड का ऑनलाइन परचा थमाया तो उसको राशन देने की वजाय उसका राशन कार्ड का परिचय फाड़ दिया और धक्का देकर भगा दिया बोलने पर उसको जा बे जा गालियां देते हुए मारा पीटा जिसकी शिकायत राशन कार्ड धारक द्वारा प्रदेश के राज्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा से दबंग कोटेदार के कारनामों की शिकायत हुई है मंत्री मोहसिन रजा ने भी राशन कार्ड धारक को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है, इसके अलावा राशन कार्ड धारक पुल्लू द्वारा थाना शिवरतन गंज की इन्हौना पुलिस चौकी में कोटेदार के पुत्रों से विवाद और राशन वितरण के कारनामों की शिकायत की गई है । इस मामले में चौकी प्रभारी इन्हौना ने कहा कि तहरीर मिली है जांच के बाद कोटेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ