असहाय व गरीबों के मदद के लिए विधायक जी ने बढ़ाया हाथ आगे



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव



जनपद प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के विधायक व अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जमुना प्रसाद सरोज ने गरीब व असहाय तथा मजदूरों के लिए राशन वितरण किया ऐसी स्थिति 
मे जहां एक तरफ कोरोनावायरस के खौफ से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं सड़के सूनी हो गई हैं ऐसे में गरीबों और असहाय व मुसाफिरों के लिए मसीहा बने प्रयागराज के सोराव विधानसभा के वर्तमान विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने सोरांव तहसील के होलागढ़ ब्लाक के अंतर्गत गांव सभा इमाम कुली पुर में आज दिनांक 6/4/2020 को निरीक्षण करते हुए अपनी तरफ से ग्राम सभा इमाम कुली पुर के काफी गरीब असहाय लोगों को आटा चावल दाल तेल आलू एवं खाने-पीने की अन्य सामग्री देकर गरीब लोगों की मदद की और बताया कि जहां भी जा रहे हैं लोगों की मदद कर रहे हैं और मैं स्वयं जाकर खाने-पीने की सामग्री वितरित कर रहा हूं इस मौके पर संतोष पटेल राजकुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार वीरेंद्र कुमार पटेल मानसिंह रोज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ