जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध 11 बंदियों को किया गया रिहा।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 06 अप्रैल /आज मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार सुल्तानपुर मे निरुद्ध बंदियो को मा0 जनपद न्यायाधीश,श्री तनवीर अहमद के आदेशानुसार गठित की गई समिति के न्यायाधीश श्री पी0 के0 जयंत,अपर जिला न्यायाधीश एवं श्री हरीश कुमार  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री खान जिशान मसूद सिविल  जज अवर खंड तथा श्री देवर्षि देव सिविल जज /न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के द्वारा जिला कारागार अधीक्षक श्रीमती अमिता दुबे,कारा पाल श्री अभूतपूर्व पाठक तथा उपकारापाल श्री  शेषनाथ यादव,श्री नयन कमल सिंह,श्री संजय राय की उपस्थिति में कुल 11 बंदियो को रिहा किया गया।मा0 जनपद न्यायाधीश श्री तनवीर अहमद के आदेशानुसार श्री सतीश कुमार मगन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा यह जानकारी मा0सदस्य सचिव राज्य विधिक  सेवा प्राधिकरण लखनऊ को  प्रेषित करने के उपरांत  दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ