जिलाधकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद पास जारी कर दे,

जौनपुर 01 मार्च 2020 

जिलाधकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि वर्तमान में गेहूं की फसल लगभग तैयार है। गेहूं की फसल काटने के लिए कंबाइन मशीन उपलब्ध हैं लेकिन उनके ड्राइवर उपलब्ध न होने के कारण इस्तेमाल नहीं हो पा रही है। उन्होने बताया की मा. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया है कि ऐसे लोग जो अपने कंबाइन मशीन के ड्राइवर, क्लीनर को लेने जाना चाहते हैं उनके पास जारी कर दिए जाए। जिलाधकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि  पूरी जांच-पड़ताल के बाद पास जारी कर दे, जिससे वह अपने क्लीनर और ड्राइवर को या कंबाइन मशीन को ला सके जिससे गेहूं की फसल काटने में किसानों को कठिनाई न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ