जिलाधिकारी ने किया कोटे की दुकानों का निरीक्षण।

जौनपुर 01 मार्च 2020  वीरेन्द्र कुमार यादव 

             शासन के निर्देशानुसार आज जनपद में कोटे का राशन वितरित कराया गया ।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा राशन वितरण की  दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा कार्ड धारकों से जानकारी प्राप्त की कि कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट पूरा राशन दिया जा रहा है या नहीं। जिलाधकारी ने मातापुर तथा हुसैनगंज लाइन बाजार की कोटे की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया,कोटे की दुकानों पर राशन वितरण किया जा रहा था तथा प्रति यूनिट पूरा राशन दिया जा रहा है । जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्डधारक विमला, शकुंतला, सुनंदा से पूछा कि कोटेदार द्वारा राशन के पैसे तो नहीं लिए जा रहे हैं। कार्ड धारकों ने बताया कि अंन्योदय कार्ड पर 35 किलो राशन मिल रहा है तथा कोटेदार द्वारा कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। अन्त्योदय कार्ड  धारकों के अलावा आज पात्र गृहस्थी तथा मनरेगा जाब कार्ड धारको को भी निर्धारित दर पर राशन उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने दुकानों पर जाकर विभिन्न खाद्य सामाग्रियों के रेट की जानकारी प्राप्त की तथा दुकानदारों को निर्देश दिया कि निर्धारित दर पर ही सामान बेचे तथा रेट लिस्ट चश्पा करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ