जौनपुर 01 मार्च 2020 दैनिक अक्षय मेल समाचार
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा तहसील केराकत के नाउपुर में जौनपुर-बनारस बॉर्डर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी ना ही जनपद के सीमा के बाहर जायेगा और ना ही जनपद की सीमा के अन्दर आयेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न की गाड़ियों को ना रोका जाए और जो लोग इधर-उधर घूमते मिले उन्हें शेल्टर होम में भेज दें।

0 टिप्पणियाँ