सोशल डिस्टेन्सिंग का रखें ख़्याल - अभय सिंह ( बच्चा)



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
विकासखंड सडवा चंद्रिका के ग्राम सभा गौराडांड के निवासी अभय सिंह बच्चा का कहना है कि सोशल डिस्टेन्सिंग का सभी को खास ध्यान रखना चाहिए l साबुन से हाथ बार - बार धुलना चाहिए तथा सेनेटाइजर से हाथ अपने सेनेटाइज करने चाहिए l तथा उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण संयम के साथ पालन करें  l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का अच्छे से पालन करने को कहा ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल की जा सके । अभय सिंह (बच्चा) ने कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। हमें इसका पालन पूर्ण संयम और संकल्प के साथ करना है।’’ उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के समय हमें विजय मार्ग दिखाया है और हमें इन का पालन करना है। अभय सिंह (बच्चा) ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सब को एकजुट होकर कोरोना को हराना है l उन्होंने आने वाले दिनों में भी लोगों से घर में रहने का समर्थन मांगा ताकि इस महामारी को परास्त किया जा सके l अभय सिंह (बच्चा) का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी है।इससे कोई समुदाय, राजनीति, धर्म को नहीं अपितु सम्पूर्ण मानव जाति के ऊपर खतरा बढ़ गया है।पूरी दुनिया इसके चपेट आ चुकी है।यह समय घबड़ाने का नहीं है, बल्कि धैर्यपूर्वक सामना करने का है।आपसी सहयोग से इस महामारी से निपटने में सहायता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ