जिंदगी है अनमोल इसे बचा के रखिए
बेवजह घर से कतई न निकलिए
रायबरेली
कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ने आयुष मंत्रालय की सलाह माननी एवं लॉक डाउन का पालन करने और परिवार सहित घरों में रहने की अपील लगातार देश के नागरिकों से की जा रही है जिससे इस भयावह महामारी से बचा जा सके। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश को आम जनमानस के बीच विभिन्न माध्यमों से भेज कर जनपद को कोरोना महामारी से बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है । देश एवं प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन की अपील को बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के अभिभावक विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से गांव-गांव घर-घर तक मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देश एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं नियोजन तथा सहयोग से पूरे जनपद के प्रत्येक गांव एवं घर तक सभी को पूरे परिवार के साथ घरों में रहे सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें तथा लॉक डाउन का मजबूती से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के संयोजक श्री पांडे ने बताया कि जनपद की सभी सुगम करता अपने अपने विकासखंड के विद्यालय वाले गांव में चार्ट पोस्टर गीत स्लोगन रंगोली पपेट पर प्रेरणादाई संदेश बनाकर आम जनमानस को घरों में रहने आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ कर आयुष मंत्रालय की सलाह मानकर और 3 मई तक लॉक डाउन का पालन कर हम स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे जागरूकता टीम में विकास खंड सरेनी दीपिका बाजपेई राही अंजू सिंह आशा प्रियंका गुप्ता सुषमा अकेला सताव सुमनलता बर्मा जगतपुर रेखा चौधरी बछरावां सरिता अंजू भाटिया ऊंचाहार संगीता कुशवाहा खीरों वंदना तिवारी अनुपमा मिश्रा छतोह बंदना पुरी राजकुमारी डीह ज्योति बाजपेई प्रीतिअमावा अंकिता सिंह शिवगढ़ सुरभि दीक्षित आदि अन्य मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा घरों में रहने बचाव कराने सुरक्षित रहने दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाने तथा 3 मई तक किसी भी दशा में जान जोखिम में डालकर घर से बाहर न निकले का संदेश पहुंचा कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ