तिलोई अमेठी निलंबित कोटेदार पर उप जिला अधिकारी तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी की बड़ी कार्यवाही नहीं बख्शे जाएंगे धांधली करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उसे जेल भेजा जाएगा

दैनिक अक्षय मेल समाचार तिलोई /अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

 तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लोधवरिया के कोटेदार चांदिका प्रसाद की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी जो चंद दिनों पहले कोटेदार के प्रति ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई उसकी धांधली पाने की वजह से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने कोटे को निलंबित कर दिया था वही कार्ड धारकों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस को दृष्टि में रखते हुए तिलोई मे राशन की दुकान के साथ अटैचमेंट कर दिया गया था लेकिन कोटेदार चांदिका प्रसाद अपनी धांधली से फिर भी बाज ना आया उसने 130 बोरी चावल तो हैंड ओवर कर दिया लेकिन लगभग 600 लीटर मिट्टी का तेल जो कार्ड धारकों को वितरण करना था उसे हड़प करने की पूरी कोशिश कर डाला इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा दोबारा दूरभाष के माध्यम से शिकायत पर एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी व न्यायिक तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ यादव मैं फोर्स संयुक्त टीम से कोटेदार ग्रामसभा लोधवरिया चंद्रिका प्रसाद के घर पर छापा मारकर लगभग 600 लीटर मिट्टी का तेल बरामद कर संगीन धाराओं में कार्रवाई पंजीकृत की गई वही कोटेदार चांदिका प्रसाद मैं परिवार के घर छोड़कर फरार हो गया है अभी तक वह पुलिस और प्रशासन के हाथ नहीं लगा है इस संबंध में उप जिला अधिकारी तहसील तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कोटेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उसे जेलभेजा जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ