कोरोना फाइटर को फूल मालाओं के साथ किया स्वागत




बछरावां रायबरेली --  नगर व क्षेत्र में वैश्विक महामारी के मद्देनजर अपना योगदान देने वाले कोरोना वैरियर्स को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कड़ी में सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, आशीष मिश्रा, अमित चौधरी, अंकुर चौधरी व भैय्यन हुसैन द्वारा जनता किचन की देखभाल कर रहे उपनिरीक्षक राजेश्वर यादव व हेड कॉन्स्टेबल बृज किशोर पांडे को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद बछरावां कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कोतवाली में ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जैसल चिकित्सा अधिकारी डॉ राधेश्याम तथा फार्मासिस्ट प्रेम प्रकाश वर्मा सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। वही लोगों की विद्युत व्यवस्था के लिए 24 घंटे ड्यूटी करके विद्युत प्रदान करने वाले विद्युत कर्मचारियों को भी पावर हाउस में माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वापस जनता किचन में जनहित में जनता द्वारा जनता के लिए संचालित किचन में भोजन बनाने वाले सुरेश कैटरर्स एंड टीम को माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ