एरियर भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदशर्न दी हड़ताल की चेतावनी , अधिशासी अधिकारी को सौपा मांगपत्र । अधिशासी अधिकारी ने बुलायी बैठक भुगतान का दिया आश्वासन काम पा लौटे कर्मचारी। नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में धूल फांक रही है पत्रावली।।

एरियर भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदशर्न दी हड़ताल की चेतावनी , अधिशासी अधिकारी को सौपा मांगपत्र ।
अधिशासी अधिकारी ने बुलायी बैठक भुगतान का दिया आश्वासन काम पा लौटे कर्मचारी।
नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में धूल फांक रही है पत्रावली।।
अक्षय प्रताप यादव।
मुसाफिरखाना ,अमेठी ।वित्तीय वर्ष के सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान न होने व अपनी मांगों को लेकर से स्थानीय नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेयरमैन पर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत कर्मियों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 2019-20 से नगर पंचायत कर्मियों को सातवे वेतनमान के एरियर भुगतान अब तक न होने से नाराज होकर स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रदर्शन किया ।कर्मचारियों का आरोप था कि अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैन द्वारा आश्वाशन देने के बाद भी अभी तक भुगतान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक क्षति हो रही है ।शासन द्वारा 17.30 लाख रुपए प्राप्त होने के बाद भी नही किया जा रहा है।इसके साथ ही मृतक केशकुमारी की पेंशन आयुक्त अयोध्या मण्डल द्वारा स्वीकृत होने के बाद आश्रितों को लाभ नहीं मिल पाया है।आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का भुगतान उनके खातों में कराने कर्मचारियों का बीमा कराने पी एफ कटौती कराने की मांग सम्बन्धी पत्र अधिशाषी अधिकारी को दिया है ।इसके साथ ही कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से काम करने के साथ ही गम्भीर अनियमितता के आरोप लगाए है। सूूत्रों
की माने तो एरियर भुगतान की फ़ाइल पर अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पास धूल फांक रही है।जय रवि विशाल भीम अरुण कुमार राज कुमार श्री भगवान दुबे सहित अन्य कर्मचारियों ने जिलाधिकारी सहित प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की ।मामला अधिशासी अधिकारी के जानकारी में आते ही उन्होंने एक बैठक कर्मचारियों के साथ किया जकड़ ही भुगतान करने का आश्वासन दिया दूरभाष पर वार्ता में अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार ने बताया कि कोई भी नगर पंचायत कर्मी हड़ताल पर नही है और न ही कोई कार्य प्रभावित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ