वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाटे सैनिटाइजर व मास्क




ऊंचाहार / रायबरेली  ।।वैश्विक महामारी में चल रहे लॉक डाउन के सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री के द्वारा 3 मई तक बढ़ा दिया गया इसी के मद्देनजर समाजसेवी भाजपा नेता भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य - जितेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा तहसील ऊंचाहार के ग्राम सभा अरखा में  आने कई गावों में भ्रमण कर लोगों से जानकारी कर जरूरतमंदो  का लॉक डाउन के समय लोगों की लगातार मदद कर रहे थे साथ ही साथ सामाजिक दूरियों का पालन स्वयं भी कर रहे और इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं ।वही संवाददाता ने जब जितेंद्र बहादुर सिंह से बात की तो बताया कि मैं 16 अप्रैल को एडीएम प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में 72 का चेक दिया  और मेरा तन मन धन से जो हो सकता है मदद कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं इस समय रोज कमाने खाने वालो लोगों पर संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार का भरण पोषण कैसे हो रहा है यह तो वे स्वयं ही जानते हैं ईश्वर ने मुझे इस लायक बनाया की मैं लोगों की मदद कर सकूं मैं इसे अपना सौभाग्य मांनता हूं तथा लोगों से अपील भी किया कि आप सभी लोग शासन प्रशासन की मदद करते हुए अपने अपने घरों में ही रहे खेत काटने के लिए जाना भी पड़े तो सामाजिक दूरियों का पालन अवश्य करें और चेहरे को किसी न किसी कपड़े से बंद रखें  साथ ही साफ सफाई के लिए जन जागरूक करते हुए ललाई का पुरवा, पूरे चंदेल, सांभर का पुरवा, करसेनी, अरखा, बड़ी बाग, पूरे चंदउ। भपौरा, किशनी का पुरवा, बसिया का बाग,  आदि गांव का भ्रमण करते हुए सैनिटाइजर, साबुन, माक्स इत्यादि गाँव के प्रत्येक व्यक्ति को वितरण किया ।
इस मौके पर राधेश्याम धनगर - सेक्टर प्रभारी अरखा, रंजीत सरोज - सेक्टर संयोजक, ज्ञानेंद्र सिंह यादव -  विनीत कौशल, अरविंद शर्मा आदि लोगों की सहभागिता  सर्वोपरि थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ