दुष्कर्म जैसे घिनौने जुर्म करने वालो को गिरफ्तार नही कर पाई दरियाबाद पुलिस दरियाबाद पुलिस ने किसके कहने से एक आरोपी को दे दी क्लीन चिट पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

दैनिक अक्षय मेल समाचार 

पंकज शुक्ला


रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।  दरियाबाद घर से शौच के लिए गई 24 वर्षीय विवाहिता के साथ गांव के ही विशेष समुदाय के दो व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे दिया।मामला थाना दरियाबाद क्षेत्र के बड़नपुर गांव का है जहां पर एक विवाहिता के साथ गांव के ही विशेष समुदाय के दो युवको ने दुष्कर्म किया विधायक सतीश चंद्र शर्मा के हस्तक्षेप करने के बाद दरियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया पीडिता द्वारा बयान मे दो आरोपी को बताया था लेकिन दरियाबाद पुलिस ने एक आरोपी का नाम हटा दिया परिजनों एवं क्षेत्र की जनता ने पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे है दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ 15 अप्रैल की शाम गांव के शाकिब  एवं एक अन्य ने दुराचार किया पीडित के परिजनों द्वारा तहरीर पुलिस को दी पुलिस मामले को दबाने मे लगी रही उसके बाद ऊपर से दबाव होने पर पुलिस ने एक आरोपित साकिब के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे आरोपी दाऊद को क्लीन चिट दे दी,जिससे पुलिस के ऊपर भी सावलिया निशान खड़ा होता है कि पुलिस दुष्कर्म जैसे घिनौने जुर्म करने वाले आरोपी को आखिर बचाने में क्यो लगी है दरियाबाद पुलिस और क्या पैसे के बल पर या ऊची रसूख न होने पर न्याय मिलना मुश्किल है ये बड़ा सवाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ