बीओबी के कर्मचारी कर रहे खाता धारकों के साथ अभद्रता





गुरूबक्सगंज / रायबरेली  ।।के थाना क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम पंचायत कोरिहर मे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी खाता धारकों  से कर रहे अभद्रता  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आये दिन लोगों के साथ अभद्रता होती है आप को बता दे कि जब एक महिला अपने खाते से पैसा निकलवाने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोरिहर पहुची तो उसे वापस लौटा दिया गया सूचना मिलने पर बैंक ऑफ बड़ौदा पहुची पत्रकारों की टीम ने  शाखा प्रबंधक से मुलाकात करने की बात की तो शाखा अनुपस्थित पाए गए । वहीं उपस्थिति कर्मचारी अभद्रता व्यवहार करते हुए नजर आये,  वहीं बैंक कर्मियों के जान पहचान के खाता धारकों को तत्काल आदान- प्रदान किया जा रहा है 
आए दिन शाखा प्रबंधक शाखा अनुपस्थित  पाए जाते हैं।  जब देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है ऐसे में गरीब, असहाय के लोगों को लिए दो वक्त की रोटी भी खाना  बहुत ही भारी पड़ रहा है ऐसे में यह जिम्मेदार अधिकारी ऐसे बर्ताव करेंगे तो फिर यह किसके पास जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ