पत्रकार अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध कांग्रेस कमेटी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का दिया शिकायत पत्र




रायबरेली ।। 23 अप्रैल, पत्रकार अर्णव गोस्वामी द्वारा अपने चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायबरेली की सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी पर अपमानजनक आरोप लगाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करा कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि अर्णव गोस्वामी ने कई अपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग देश की सबसे बड़ी और पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के विरुद्ध किया है जिससे सोनिया गांधी जी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है और कांग्रेस पार्टी की स्वच्छ छवि को बदनाम किया गया है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में विरोध करती है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि अर्णव गोस्वामी का वक्तव्य सार्वजनिक रूप से समाज मे आपसी सौहार्द को नुकसान, जातीय विद्वेष एवं घर्णा फैलाने वाला है क्योंकि इस समय मे कोरोना वायरस की वजह से लगाये गये लॉक डाउन मे प्रचलित कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाला है और उक्त अर्णव गोस्वामी राजद्रोह का दोषी है अतः जिला कांग्रेस कमेटी मांफ करती है कि इसके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाये श्री तिवारी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार के दबाव में उचित कार्य नहीं की जाती है तो हमारे लिए न्यायालय के दरवाजे खुले हैं,
जिला प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सदर कोतवाली में शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा कर मांग की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनपद की सांसद का आपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसके साथ ही जनपद के विभिन्न थानों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसजनो द्वारा अर्णव गोस्वामी पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिकायत पत्र दिये गए हैं अर्णव गोस्वामी द्वार मा.सोनिया गांधी जी के अपमान पर जनपद के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता मे रोष है और जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी प्रशासन से अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग करती है शिकायत पत्र देते समय निर्मल शुक्ल एवं धीरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ