कबीर न्यूज़ एवं"पंचशील अन्न बैंक" का हिस्सा बनकर कर रहा जरूरतमंदों की सेवा
दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
रायबरेली ।। 23 अप्रैल कोविड-19 लांकडाउन तक निराश्रित, गरीब, असहाय, जरूरतमदों को भूखा नही रहने देगा:- "पंचशील- अन्न-बैंक" पत्रकार - नीलम, अनिल कुमार, कबीर न्यूज़ व पब्लिक पावर रायबरेली बहुजन संगठन बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी, विश्व दलित परिषद एवं sc/st बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त प्रयासों से संचालित "पंचशील_ अन्न_ बैंक" मोबाइल सेवा रोहित कुमार चौधरी व राजेश कुरील के नेतृत्व में निरन्तर गरीब, असहाय ,दिहाडी मज़दूर, निराश्रित परिवारों के लिए संकल्पित होकर लॉक डाउन के द्वितीय चरण के नौ(9) वें दिन भी रायबरेली शहर के सिविल लाइन्स पुल के नीचे रह रहे बंजारे समुदाय , गिरीबी शाह का पुरवा, लक्ष्मी नगर, महानंदपुर में ज़रूरतमंद परिवारों को ( अन्न दान) राशन वितरित किया।
जिसमें वितरित करने में सहयोगी साथी के रूप में सुशील कनौजिया जी साथ मे रहे।
वही "पंचशील-अन्न-बैंक" मोबाइल सेवा को संचालित करने में आज के अंशदानकर्ता के रूप में आषीश गौतम, नीरज रॉवत , मो० रमज़ान, अनिता प्रियदर्शी, रविन्द्र कुमार , ज्योति सिंह , जितेंद्र राव, सुरेंद्र कुमार व मनु कलाठी रहे।" पंचशील अन्न बैंक" मोबाइल सेवा जरूरतमंद, शहरवासियों की सेवा में 24x7 समर्पित हैं।विशेष साभार:-बुद्धप्रिय गौतम व सुनील कमल (राशन किट पैकिंग हेतु)

0 टिप्पणियाँ