नि:स्वार्थ भाव से अपने निजी खर्च पर गरीबों को भोजन सामग्री के वितरण के मिशन में जुटीं हैं सदर विधायक अदिति सिंह



 दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


रायबरेली
कोरोना संक्रमण से लगे लॉक डाउन से उपजे संकट से जरुरतमंदों को उबारने, राहत और भूख मिटाने, सदर विधायक अदिति सिंह का गरीबों को भोजन सामग्री के वितरण का मिशन जारी है। इस मिशन के तहत सदर विधायक अदिति सिंह के द्वारा राशन सामग्री पहुँचाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है, जिसके क्रम में आज उनकी माँ श्रीमती वैशाली सिंह व छोटी बहन देवांशी सिंह ने शहर क्षेत्र के कोरियाना, घोसियाना व सोनिया नगर में लगभग छह सौ परिवारों को राशन वितरण अपने हाथों से किया।
सदर विधायक व उनके परिवार के द्वारा इस संकट के घड़ी में किये जा रहे इस पुनीत कार्य की पूरे जनपद में प्रसंशा की जा रही है, अदिति सिंह की कार्यशैली से रायबरेली जिले के गरीबों के मसीहा रहे उनके पिता स्व. अखिलेश सिंह की याद ताजा हो गयी हैं, क्योंकि जब भी जनपद में कोई भी विपत्ति आई थी, पूर्व सदर विधयाक अखिलेश सिंह, जनपद की जनता के हितों में खड़े पाये गये थे। अब उनके न रहने के बाद पूरा जनपद आज भी अपनी यादों में उन्हें याद करना नही भूलता है, कोरोना संकट की इस घड़ी में शहर का हो या गाँव का सबसे निर्धन परिवार बस यही कहता है कि उन जैसा न कोई था न होगा। अब जब कोरोना जैसी महामारी में इस वर्ग को दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हुई तो उनके दिखाये गये रास्ते पर उनका परिवार चल पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ