जनपद में पुलिस द्वारा निरंतर अपराध पर काबू पाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के थाना कोतवाली नगर से उ0नि0 श्री दीपनरायण यादव मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर टक्करगज गफ्फार पेट्रोल पम्प के पास से एक अभियुक्त शेबू खान पुत्र अरमान खान नि0 वेगमवार्ड श्रीराम तिराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 363/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही इस मामले में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 श्री दीपनरायण यादव मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को पुलिस अधीक्षक ने उनके अच्छे कार्य के लिए सराहना की है ।

0 टिप्पणियाँ