दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो
डलमऊ / रायबरेली ।।
मुराई बाग कस्बे में स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने देश में चल रही महामारी कोविड 19 के चलते अभिभावक व सभी छात्र, छात्राओं,शिक्षक से अपील की सभी छात्र, छात्राएं घर में रहकर ही ऑनलाइन अध्ययन करें घरों से ना निकले सरकार द्वारा किए गए लाक डाउन का पालन करें समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहे मास्क का प्रयोग करें किसी भी व्यक्ति से बात करने से पहले दूरी का विशेष ख्याल रखें व इस महामारी में अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर्स पुलिस प्रशासन सफाई कर्मी व मीडिया बंधुओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया कि इस महामारी में इन सभी लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है जिसके लिए प्रधानाचार्य राकेश यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व प्रधानाचार्य राकेश यादव गरीब मजदूर पर निरंतर अपना सहयोग बनाए हुए हैं जरूरतमंद व्यक्तियों तक निरंतर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे जरूरतमंद व्यक्तियों तक राहत सामग्री पहुंचाने का भी विशेष कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव के द्वारा किया जा रहा है रविवार को दरबानी हार, पुरे वल्ली ,मुर्शिदाबाद, गांवों में गरीब असहाय मजदूर व्यक्ति को तक खाद्य सामग्री का वितरण किया व जरूरत पड़ने पर हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया यह भी कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास खाने-पीने की कोई भी असुविधा होती है तो वह निसंकोच हमसे संपर्क कर सकता है उसके सहयोग के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा किसी भी व्यक्ति को भूखे सोने की आवश्यकता नहीं है हम सब आप सभी के साथ हैं।

0 टिप्पणियाँ