सामाजिक दूरी बनाकर ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है नर सेवा ही नारायण सेवा है :- भगवान कुमार अवस्थी



दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


पब्लिक पावर - बछरावां /रायबरेली -- वर्तमान समय में चल रही वैश्विक महामारी को देखते हुए, स्थानीय निवासी  प्रसिद्ध कवि  एवं उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी ने कहा कि वैश्विक महामारी से देश जूझ रहा है ऐसे में हम लोगों को लॉक डॉउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी को बनाए रखना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करते रहना चाहिए यही सच्ची यह भारतीयता होगी क्योंकि मौजूदा हालात में हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि मानवीय दूरी न बनाते हुए सामाजिक दूरी अवश्य बनाएं श्री अवस्थी ने बछरावां के किदवई पार्क में जनहित में जनता के द्वारा जनता के लिए चलाए जा रहे जनता किचन में भी अपना  सहयोग प्रदान करने की बात कहते हुए जनता किचन की सराहना की।   एक तरफ जहां पूरा देश इस महामारी को लेकर आपदा की स्थिति में है क्योंकि कोविड-19 महामारी की आज तक कोई वैक्सीन वैज्ञानिकों द्वारा ईजाद नहीं की जा सकी है। संपूर्ण विश्व में लगातार इसका संक्रमण बढ़ता जा  रहा है। बचाव ही इसका एक उपचार है। जिसके कारण लगभग देशों ने लॉकडाउन व इलाके सील कर दिए हैं। उस कठिन दौर में समाज के असहाय व्यक्तियों को अपनी जीविका चलाना दुश्वार हो गया है जिसके मद्देनजर समाजसेवी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर लोगों की सेवा जनहित में कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ