दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर 13 अप्रैल/भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजनान्तर्गत संचालित महिलाओं के बैंक खातों में 500/- रू0 धनराशि प्रेषित की गयी है। वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद सहित पूरे देश में लाॅक डाउन लागू है।ऐसे में कुछ अराजकतत्वों द्वारा यह अफवाह फैलायी गयी है कि खाते में आयी धनराशि यदि तुरन्त न निकाली गयी,तो वह वापस चली जायेगी,जो कि सरासर भ्रामक व गलत एवं निराधार है जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजनान्तर्गत संचालित महिलाओं के बैंक खातों में पैसे आने के बाद पैसे उन्हीं/लाभार्थी के खाते में ही रहेंगे,बैंक से पैसे वापस नहीं जायेंगे उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण के बचाव एवं लाक डाउन को सफल बनाने हेतु यदि आकस्मिक स्थिति न हो,तो लाॅक डाउन समाप्त होने पर ही पैसे की निकासी की जाय,आपका पैसा आपके खाते में सुरक्षित है।बैंकों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगा।
0 टिप्पणियाँ