नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शहर की सड़कों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है ।जिलाधिकारी


दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 02 मार्च 2020 

 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शहर की सड़कों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है । सड़कों के अलावा नगर पालिका द्वारा गली मोहल्लों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वह अपने घरों में तथा आसपास की सफाई रखें, जिससे कहीं वायरस पनपने की संभावना ना रहे साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि लोग घरों के अंदर रहे अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि राशन, फल, सब्जी ठेले एवं गाड़ियों के माध्यम से सभी को घरों तक पहुंचाई जा रही हैं इसलिए दुकानों पर भी ज्यादा भीड़ न लगाएं। फोन पर ऑर्डर देकर अपने घर का राशन मंगवा सकते हैं । जिलाधिकारी ने कहा कि एक दूसरे से दूरी बना कर रहे जिससे वायरस के फैलने की संभावना कम हो सके । उन्होंने कहा कि हम सबकी लड़ाई है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ