घर पर रहे सुरक्षित रहें लॉक डाउन का पालन करें चार्ट के माध्यम से मीना राजू बच्चों ने भी दिया संदेश




दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


रायबरेली
वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने के लिए 3 मई तक लॉक डाउन का पालन करने के लिए आम जनमानस से अपील किया है प्रधानमंत्री के संदेश को अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा पूरे जनपद में चार्ट पोस्टर गीत रंगोली वीडियो स्लोगन के माध्यम से गांव गांव घर घर तक सभी को घरों में रहे सुरक्षित रहें का संदेश दिया जा रहा था वही आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने घर बैठे पेंटिंग चार्ट पर संदेश अपने भाई बहनों के साथ-साथ आम अभिभावक को 3 मई तक घर से बाहर न निकलने भीड़ से बचे दिन में कई बार हाथ साबुन से धोएं बहुत मजबूरी में बाहर निकले तो मास्क गमछा रुमाल दुपट्टा मुंह पर बांधकर ही जाए का संदेश देकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है जिसकी सराहना आम अभिभावक कर रहा है संदेश देने वाले बच्चों में केजीबीवी सलोन से काजल गुड़िया यादव आकांक्षा मीना मंच विद्यालय मलिक मऊ चौबारा से रितु गुप्ता वर्षा गुप्ता ईशा अंशिका और मीना मंच विद्यालय शंकर गंज विकासखंड सताव काजल प्रिया सोनी शिवम साधना शिव कंठ विकासखंड राही मीना मंच विद्यालय राधनपुर अनमोल साहू विकासखंड जगतपुर मीना मंच विद्यालय पूरे झाम सिंह से साक्षी विश्वकर्मा रोझया भीखम शाह से मिताली विश्वकर्मा द्वारा सराहनीय प्रयास कर आम जनमानस के बीच प्रधानमंत्री के संदेश को देने की पहल की है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने संदेश देने वाले मीना राजू रूपी बच्चे एवं उनके अभिभावक तथा इन्हें जागरूक बनाने वाली सभी सुगम कर्ता टीम , एस. एस पाण्डेय रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा जिनके द्वारा यह अभियान विगत कई दिनों से संचालित किया जा रहा है बधाई के पात्र हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ