दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर नगर पंचायत पांच सदस्यीय सफाई कर्मी की टीम नासिरपुर मूसी बरई का पुरवा में शनिवार को केमिकल की फागिंग करने गए तो वही के पूर्व सभासद के पुत्र द्वारा जाति सूचक अशब्दो का प्रयोग किए जाने व मारने की धमकी के मामले में नगर पंचायत बीकापुर ईओ रागिनी वर्मा ने गम्भीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर कोतवाली में देकर मुकदमा कायम करने की बात की गई है।
बीकापुर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी श्रीमती रागिनी वर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मी दुर्गेश कुमार, संजय अनुसूचित जाति, राजेंद्र यादव, विजय कुमार यादव, अनिल निषाद की टीम कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम हेतू (बरई का पुरवा ) नासिरपुरमूसी वार्ड नंबर 6 में फागिंग का कार्य कर रहे उसी समय वही के भीम पुत्र ठाकुर प्रसाद ने सफाई कर्मियों को जातिसूचक अशब्दों का प्रयोग किए जाने और मारने की धमकी दी गई।यह मामला जब सफाई कर्मियों के बीच पहूचा तो सफाई कर्मी ने ईओ से मिलकर अपना आक्रोश जताते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सफाई कर्मियों के आक्रोश को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक भीम पुत्र ठाकुर प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुलिस को पत्र भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ