शंकरगढ़ पुलिस ने 120 लीटर जहरीली शराब साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
 संवाददाता शिव कुमार यादव
                                     
  

   जनपद प्रयागराज  के शंकरगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे  को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति लखनपुर बंदावा मे अवैध जहरीली शराब बना रहे हैं सूचना मिलते ही फौरन शंकरगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे मैं फोर्स के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपी के अड्डे पर दबिश दी और दबिस के दौरान आरोपी के ठिकानों से  2 कुंटल लहान  नष्ट किया गया  एवं 120 लीटर कच्ची देशी शराब पकड़ी गई जिसे शंकरगढ़ पुलिस ने जप्त कर आरोपी चंदन आदिवासी पुत्र गंगाचरण आदिवासी निवासी लखनपुर शंकरगढ़ दूसरा आरोपी नंदन आदिवासी पुत्र गंगा चरण आदिवासी निवासी लखनपुर शंकरगढ़ को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया आपको बता दें शंकरगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे द्वारा लगातार लाक डाउन को देखते हुए क्षेत्र में निकलकर चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है तो वहीं लाक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ भी जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है अपनी तेजतर्रार छवि  तथा कर्तव्य पूर्वक जिम्मेदारी को निर्वाहन करने के लिए जनपद में जाने जाते हैं थाना प्रभारी जी का इसी तरह कार्रवाई जारी रही तो आने वाले समय में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं का समराज नष्ट हो जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ