किसी भी दशा में न निकले घर से सुरक्षा और स्वच्छता से ही बचे- एसएस पांडे
कोरोना महामारी से
कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय घर में रहकर सुरक्षित रहें दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं किसी भी दशा में न स्वयं और न ही अपने परिवार के किसी सदस्य को घर से बाहर निकलने दें वर्तमान समय में जनपद को कोरोना महामारी से बचाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है की लॉक डाउन का पालन करें आरोग्य सेतु ऐप प्रत्येक दशा में आज ही अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें और आयुष मंत्रालय की सलाह को पूरी तरह से अपने तथा परिवार के ऊपर लागू कराए यह संदेश जिला प्रशासन द्वारा विगत कई दिनों से जनपद को कोरोना महामारी से बचने के लिए दिया जा रहा है जिला प्रशासन के संदेश को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा द्वारा मीना राजू मंच की सुगम करता टीम के माध्यम से लगातार जनपद के हर घर तक बच्चे अभिभावक विद्यालय प्रबंध समिति रसोईया विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आम जनमानस को लॉक डाउन का पालन करने घरों में रहने आरोग्य सेतु एप् से जुड़ने के लिए समर्पण भाव से जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को जागरूक किया जा रहा है जिसका संयोजन एवं नियोजन बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस.एस पाण्डेय द्वारा सभी सुगम करता से अवकाश के दिनों में समाज परिवार आम जनमानस हित चार्ट पोस्टर वीडियो संदेश पपेट रंगोली गीत और स्लोगन को लिख एवं बनाकर जागरूकता अभियान पिछले लॉक डाउन अवधि से अब तक लगातार पूरे जनपद में आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है जागरूकता टीम विकास खंड खीरों से पूनम सिंह अनुपमा मिश्रा मधु जायसवाल पायल सिंह राही से सुषमा अकेला साधना वर्मा प्रियंका गुप्ता अंजू सिंह शुभा सिन्हा बछरावां से आराधना मिश्रा सलोन से अनीता देवी सरेनी से निधि चौरसिया डीह से लिप्सा बारीक सुनीता प्रीति साधना अवस्थी ज्योति बाजपेई अमावा से मधु पाल कुसुम मौर्य छतोह से राजकुमारी पुष्पेंद्र बहादुर सिंह द्वारा अपने अपने विकासखंड के आम जनमानस को किसी भी दशा में 3 मई तक घरों से बाहर न निकलने स्वच्छता एवं सुरक्षा अपनाने के लिए जागरूक किया है। जागरूकता अभियान का संयोजन कर रहे श्री पांडे ने बताया कि यह अभियान अनवरत 3 मई तक आम जनमानस को लॉक डाउन का पालन करने आरोग्य सेतु एप लोड करने तथा आयुष मंत्रालय की सलाह मानने के लिए जागरूक किया जाता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ