सभी धम्म बंधु अपने घरों में मनाएं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
शिवगढ़/रायबरेली
भारतीय बौद्ध उपासक महासभा के तहसील अध्यक्ष बसन्त लाल ने सभी धम्म बंधुओं से अपील की मंगलवार 14 अप्रैल बोधिसत्व, विश्वरत्न, सिम्बल आफ नालेज, महिलाओं के मसीहा,हम सब के उद्धारक और आधुनिक भारत के शिल्पकार, संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर संयम, संकल्प और समझदारी दिखाने की जरूरत है। अति उत्साह में लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं करना है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते संपूर्ण देश में लॉक डाउन चल रहा है । मंगलवार 14 अप्रैल को लॉक डाउन का प्रथम चरण समाप्त हो रहा है । हमें भी लॉक डाउन का पालन करना है।समस्त धम्म बंधुओ से निवेदन है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आपने घरो में आपने पूरे परिवार ,बड़े, बुजुर्ग और बच्चों के साथ मिलकर बनाएं और आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।
शाम 7:30 बजे अपने घरों में दीपक अवश्य जलाएं। अपने घरों को झालर से सजाएं और हर्षोल्लास पूर्वक भीम जयंती मनाएं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस महापर्व पर आतिशबाजी का प्रयोग कदापि न करें । बच्चों में वैज्ञानिक समझ पैदा करें । उनमें तर्क क्षमता विकसित करें । उन्हें आडंबर और अंधविश्वासों से दूर रखें। उनके स्वतंत्र चिंतन पर पाबंदी न लगाएं। परिवार के वरिष्ठ जनों (बुजुर्गों ) का सम्मान करें। महिलाओं का आदर करें । उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उन्हें भी अपने साथ भागीदार बनाएं ।

0 टिप्पणियाँ