ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियो के लिए पानी जूस व बिस्कुट हर चौराहे पर जाकर बाँट रहे - आशीष पाठक




दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो

लॉकडाउन में पुलिस की एक नई छवि देखने को मिली है। जिले में सभी थानों के अलावा हजारो जवान लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी लोगों को लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी कोतवाल दिन रात एक करके लॉकडाउन का पालन करा रहे है यह लोग सुबह 5 बजे से ही सड़कों पर उतर आते हैं और देर रात तक लगातार बिना थके ड्यूटी करते हैं, इन्ही के सेवा भाव को देखकर आशीष पाठक युवा समाजसेवी (जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली) लगातार कयी दिनो से भंयकर गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियो के लिए पानी जूस व बिस्कुट हर चौराहे पर जाकर बाँट रहे हैं ,युवा समाजसेवी आशीष पाठक का कहना है कि इस समय भयंकर धूप में जो पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे है अगर उनके लिए हम पानी आदि की व्यवस्था कर पाते हैं हम अपने आपको धन्यभाग समझेगे रायबरेली पुलिस को दिल से सैल्यूट।।।।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ