जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री(राशन) वितरण कराया- अतुल सिंह




दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो



रायबरेली! 
कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो को रोज की भांति आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के बाबूगंज मे जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री(राशन) वितरण कराया।शैलेन्द्र सिंह ने कहा अतुल सिंह जब से लाक डाउन हुआ है लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं।जरुरतमंदो को राशन सामग्री,मास्क पूरे विधानसभा मे वितरित करवा रहे हैं।अतुल सिंह का कार्य सराहनीय है।इस  अवसर पर विमलेंद्र बाजपेयी,डा0राकेश यादव,फूल चन्द्र यादव,विकास सिंह,कुक्कू यादव  आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ