गायक गोरख यादव की अनोखी पहल, असहाय एवं गरीबों के लिए रक्तदान का लिया संकल्प

गायक गोरख यादव की अनोखी पहल, असहाय एवं गरीबों के लिए रक्तदान का लिया संकल्प
जौनपुर। ओ जिंदगी ही क्या जो किसी के काम ना आए। इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए जिले के मल्हनी निवासी भोजपुरी गायक गोरख यादव ने किसी भी असहाय एवं गरीब परिवार के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि अगर किसी भी असहाय एवं गरीब परिवार को ​यदि ब्लड की आवश्यकता हो तो तुरंत हमसे इस मोबाइल नम्बर 7310228500 पर सम्पर्क कर सकते हैंं। उन्होंने कहा कि आओ चलो कोरोना महामारी में रक्तदान करें और असहायों की मदद करें।
दूरभाष पर बातचीत के दौरान ​गायक गोरख यादव ने बताया कि हमने और हमारी टीम के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि यदि किसी गरीब परिवार को रक्त की आवश्यकता होती है तो इस नम्बर 7318228500 पर संपर्क कर सकते हैं। हमसे 24 घण्टे में किसी भी समय मदद मांग सकते हैं। गोरख यादव ने अपील किया है कि इस संकल्प को अधिक से अधिक लोगों पहुंचाया जाय। रक्तदान जीवन दान है। उन्होंने बताया कि हमारे इस संकल्प में आकाश नाग सोनू, गायब अक्षय यादव, पंकज यादव, सर्वेश यादव, शेख अरशद का पूरा सहयोग है।
बता दें कि गायक गोरख यादव कई भोजपुरी लोकगीत भजन की प्रस्तुति कर चुके हैं। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते हैं। पूरे देश लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में रहें। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ