समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री का किया वितरण

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री का किया वितरण

अक्षय मेल समाचार


प्रतापगढ़ 
दिन रविवार को कोरोना वायरस महामारी लाकडाउन को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव की प्रेरणा से लाकडाउन के 32वें दिन भी विधानसभा सदर के पतुलकी गांव व शहर के आस पास जीआईसी कालोनी, जोगापुर, दहिलामऊ, मिल्लत नगर, सदर बाजार आदि जगहों  पर 69 परिवार जरूरत मंद, गरीबों, असहाय, दिव्यांग लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कर लोगों को सेनेटाइजर से सेनेट्राइज कराकर सोशल डिस्टैंसिंग का ख्याल रखते हुए सभी को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर पूर्णरूप से सहयोग करने वाले साथी जिलाउपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान वरिष्ठ सपानेता, सुषमा पाल पूर्व जिलापंचायत सदस्य, सतनाम कौर पूर्व अध्यक्ष महिला सभा, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, अरशद खान, सद्दाम हुसैन, नरेन्द्र पाल एडवोकेट, उमेश वर्मा सपा नेता, फारूक खान, राजकुमार प्रजापति, तबारक हुसैन, सरदार करन सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा।यह जानकारी उमेश वर्मा ने दी है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ