कोरोना पॉजिटिव मरीज का ड्राइवर पहुंचा थाने, SO समेत 51 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन

कोरोना पॉजिटिव मरीज का ड्राइवर पहुंचा थाने, SO समेत 51 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन

दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
 शिव कुमार यादव   ब्यूरो चीफ 

प्रयागराज। मुंबई से आए कोरोना पॉजिटिव दो भाइयों के ड्राइवर के संपर्क में आने की वजह से पूरे कौंधियारा थाने के स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है।दरअसल ड्राइवर अपने निजी काम से दो दिन कौंधियारा थाने पहुंचा था।जिसके चलते एहतियातन एसएसपी ने एसओ समेत 51 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन में भेज दिया है।हांलांकि ड्राइवर लापता है और पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किये जाने की वजह से थाने में नए इंचार्ज की तैनाती भी कर दी गई है। सभी 51 पुलिसकर्मियों को पास के ही स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है।वहीं पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किये जाने से हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ