सलोन / रायबरेली ।। 25 अप्रैल कोरोना वायरस, कोविड-19 से धार्मिक स्थलों में छुपे जमातीयों के कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद सलोन को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ ही सभी मार्गों को सील कर दिया गया है, वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है । संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरपालिका के ईओ - ब्रजकिशोर के दिशा निर्देश में सलोन में तहसील मार्ग, ऊंचाहार तिराहा, प्राथमिक विद्यालय, मिल्कीयाना मोहल्ला पूर्वी में सैनिटाइजेशन कराया गया और कोतवाली परिसर में खड़े सर्विलांस वाहनों एवं विभिन्न मोहल्लों सैनिटाइजेशन व स्वास्थ्य विभाग में लगी गाड़ियां व पुलिस अधिकारियों के वाहनों को सैनिटाइजेशन किया गया ।
एसडीएम - आशीष कुमार सिंह, सीओ - राज किशोर सिंह, कोतवाल - बृजमोहन सिंह भारी पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य टीम के साथ एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ पीके बैसवार के दिशा निर्देशन में नगर पंचायत सलोन में आवश्यक वस्तुओं के सप्लायर जो लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं जैसे मेडिसिन सप्लायर, फल बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले, सफाई कर्मी का लगभग 34 लोगों का डोर टू डोर जाकर थर्मल स्कैनिंग किया गया । अभी हाल में ही आए हुए कोटा से जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है 5 लोगों का डोर- टू -डोर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्कैनिंग किया । डॉ पीके बैसवार ने बताया कि सलोन हॉटस्पॉट घोषित होने से स्वास्थ्य टीम को भेजकर डोर टू डोर थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है । यह काम लगातार कई दिनों तक जारी रहेगा ।
मंडलाआयुक्त मुकेश मेश्राम व आई जी यश के भगत ने सलोन हॉटस्पॉट का किया निरीक्षण।

0 टिप्पणियाँ