कोरोना वायरस पाजिटिव व्यक्तियों के प्रथम एवं द्वितीय सम्पर्क आने वाले जनपद में 215 हॉटस्पाट क्षेत्र में 117 व्यक्तियों को संस्थागत किये गये कोरेन्टाइन : डीएम-एसपी

कोरोना वायरस पाजिटिव व्यक्तियों के प्रथम एवं द्वितीय सम्पर्क आने वाले जनपद में 215 हॉटस्पाट क्षेत्र में 117 व्यक्तियों को संस्थागत किये गये कोरेन्टाइन : डीएम-एसपी


दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


हॉट-स्पाट क्षेत्र में आवश्यक वस्तु की डोर-टू-डोर सप्लाई की पुख्ता व्यवस्था 

रायबरेली 16 अप्रैल, 2020
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए आमजन मानस को किया जा रहा प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी कराया जा रहा है। कोविड-19 के अन्तर्गत महामारी की रोकथाम हेतु नगर क्षेत्र में मोहल्ला खालिसहाट को हॉट-स्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है। इस क्षेत्र का पूर्णरूप से लॉकडाउन के अन्तर्गत सील कर दिया गया है। साथ ही पूरा जनपद लॉकडाउन है। हॉट-स्पाट क्षेत्र में लॉकडाउन का प्रभावी अनुपालन व सोशल डिस्टेसंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस दौरान आमजन मानस को किसी कठनाई का सामना न करना पड़े आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्य वितरण प्रणाली के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्य सामग्री को डोर-टू-डोर सप्लाई की व्यवस्था की गई है। दुग्ध आपूर्ति हेतु 10 वाहन, राशन हेतु 6 वाहन फल एवं सब्जी हेतु 25 ई-रिक्श/ठेलों की व्यवस्था की गई है तथा आम जनमानस के लिए डोर-टू-डोर एटीएम मोबाइल वैन तथा पोस्ट आफिस (एईपीएस) के माध्यम से भी धन निकासी की व्यवस्था कराई गयी है। 
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने सयुक्त रूप से देते हुए बताया है कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व सोशल डिस्टेसिंग तथा लाकडाउन का पालन करने के लिए आमजन मानस को जागरूक करने हेतु पुलिस/प्रशासन के वाहनों के अतिरिक्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों से युक्त अन्य 9 वाहनों की व्यवस्था की गई है साथ ही आमजन मानस में कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु प्रचार-प्रसार भी करवाया जा रहा है एवं आमजनमानस को घरों में रहने के लिए भी निरन्तर कहा जा रहा है। कोरोना पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों के प्रथम एवं द्वितीय सम्पर्क में आने वाले कुल 215 व्यक्तियों को संस्थागत कोरेन्टाइन किया गया है। जिसमें हॉटस्पाट क्षेत्र में 117 व्यक्तियों को कोरेन्टाइन किया जा चुका है। जनपद सहारनपुर, औरैया व बुलंदशहर से कोरेन्टाइन से मुक्त होकर जनपद में आगमन करने वाले कुल 10 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त मूल निवास पर होम कोरेन्टाइन किया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में फायर टेण्डरों से सेनेटाइजर का छिड़काव, नगर पालिका की टीम द्वारा निरन्तर साफ-सफाई के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों तथा पुलिस विभाग की रैपिड ऐक्शन टीमों द्वारा डोर-टू-डोर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही दिशा-निर्देश दिये जा रहे है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियामानुसार दण्डात्मक कार्यवाही करने के साथ ही 39 वाहनों का चालान, 12 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 188 भादवि के अन्तर्गत 2 एफआईआर भी दर्ज की गई है। 
डीएम-एसपी ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान जनमानस की सुचनाओं/शिकायतों को गम्भीरता से लिया जा रहा है साथ ही उनका निवारण एवं निस्तारण करने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं को अमाजनमानस तक पहुचाने हेतु जनपद स्तर पर इण्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जो कि पूरी तरह से सक्रिय है। हॉट-स्पाट क्षेत्र में मजिस्ट्रेट एव पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये है। जो कि नियमित भ्रमणशील रहकर जन सुविधाओं की आपूर्ति एवं लाकडाउन की स्थिति पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ