दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर। जनपद के सुल्तानपुर फैजाबाद बार्डर पर शुक्रवार को पूर्वान्ह उस समय लोग अचंभित हो गए जब दर्जनों पुलिस कर्मचारियों के साथ सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने गन्नों से लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर में धक्का लगा रहे थे।मसौधा चीनी मिल जा रहा गन्ने से लदा ट्रैक्टर जब बीचोबीच हाईवे रोड अचानक सेल्फ खराब हो कर ट्रैक्टर बंद हो गया।तो पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर को धक्का लगाकर चालू कराया।पुलिस अधीक्षक के इस मानवता व प्यार से ट्रैक्टर पर मौजूद किसानों ने खुश होकर पुलिस अधीक्षक की बड़ी प्रशांसा किया और जय जवान,जय किसान का नारा लगाने लगे।
दरसल मामला सुल्तानपुर अयोध्या सीमा के पास जमोली चेक पोस्ट के पास अचानक पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने लॉकडाउन का निरीक्षण करने पहुंचे दर्जनों पुलिस कर्मियों को दूर से आता हुआ देखकर गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोड़ पर रोक दिया। लेकिन उसी बीच ट्रैक्टर का सेल्फ खराब होने से बंद हो गया।तो ड्राइवर ने चालू करने का प्रयास कर रहा था लेकिन ट्रैक्टर चालू नही हो रहा था तो पुलिस अधीक्षक ने ड्राइवर से पूछा तो ड्राइवर ने बताया की साहब ट्रैक्टर का सेल्फ खराब है। तब पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का लगाकर चालू कराया।वहीं आसपास के ग्रामीणों ने देखा की पुलिस ने ट्रैक्टर में धक्का लगा रहा है तो लोगों ने पुलिस कि बड़ी प्रशांसा किया।
0 टिप्पणियाँ