जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में दूध की आपूर्ति बिक्री पर कोई रोक नहीं है।

  जौनपुर 27 मार्च 2020                            
       जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गौराबादशाहपुर स्थित  शराब की दुकानों की जांच की गई जिसमें गौराबादशाहपुर (मैंनादखान) स्थित शराब की दुकान पर विक्रेता सावन जायसवाल पुत्र अमरनाथ जायसवाल निवासी ईशापुर, थाना कोतवाली, जौनपुर द्वारा लॅाक डाउन के दौरान भी शराब की बिक्री चोरी से की जा रही थी। पुलिस द्वारा विक्रेता को बंदी अवधि में शराब बेचने के आरोप में आईपीसी की धारा 188 के तहत अभियोग पंजीकृत कर हिरासत में लिया गया है।
   
                               ----------  
जौनपुर 27 मार्च 2020 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में दूध की आपूर्ति बिक्री पर कोई रोक नहीं है। दूधिया गांव से भी दूध लाकर के शहर में घर-घर बेच सकते हैं। उन्हाने कहा कि दूधियों तथा उनके वाहनों को शहर में आने-जाने से न रोका जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ