जौनपुर 27 मार्च 2020 वीरेन्द्र कुमार यादव
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का सभी से पालन करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक सामग्री के वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगा। उन्होंने जन सुविधाओं के दृष्टिगत लोगों तक आवश्यक सामान पहुंचाए जाने के लिए डोर-टू-डोर की कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन भी शुरू करा दिया है। अब जनपद में आवश्यक सामान होम डिलीवरी द्वारा लोगों तक पहुंचेगी, इसके लिए किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि निर्धारित दर पर ही सामानों की आपूर्ति होम डिलीवरी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा है कि जनपदों में आवश्यक सामानों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और लोगों तक उनकी आवश्यकता के अनुसार सामान उनके घरों भेजने की व्यवस्था है तथा सभी आवश्यक सामानों का रेट लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। यह सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर सामान की बिक्री कदापि न हो, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी


0 टिप्पणियाँ