दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर डीएम-एसपी द्वारा नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद मुख्य मार्ग व गलियों में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया व बस स्टाप तिराहे पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेकिंग कर आने-जाने वाले लोगो से कडाई से पूछताछ की गयी। लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि जनपद मे धारा-144 लागू है।मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये कही पर भी भीड़ न लगाये।लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे।अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे।
0 टिप्पणियाँ