बीकापुर अयोध्या शेरपुरपारा से मठिया जाने वाले मार्ग पर स्वराज डीसीएम गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112डायल पुलिस टीम पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक दीपक सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरुईसहाय सिंह निवासी अंकित कुमार पुत्र हौसला प्रसाद 14 मार्च दोहपार में अपनी बाइक पर अपनी मौसी को उनके घर छोड़ कर वापस घर आते समय विपरीत दिशा से टमाटर लादने जा रही स्वराज डीसीएम तेजगति होने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गाड़ी लेकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

0 टिप्पणियाँ